Narendra Modi: पीएम मोदी की जापान यात्रा ,जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Narendra Modi: पीएम मोदी की जापान यात्रा ,जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

PM Modi Japan Visit: देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जापान (Japan) की यात्रा पर जा रहे  हैं.  विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी की अभी के कुछ समय बाद वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की बुडकान में आयोजित अंतिम यात्रा में हिस्सा लेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत मित्र थे. अंतिम यात्रा में हिस्सा लेने के पश्चात PM मोदी टोक्यो के अकासाका पैलेस भी जाएंगे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट जानकारी साझा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज शाम को जापान पूर्व PM के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत और जापान की ऑफिशियल फ्रेंडशिप के अलावा दोनों नेता एक दूसरे के निजी तौर पर भी मित्र थे.