करीना कपूर-कृति सेनन और तब्बू ‘द क्रू’ मे एक साथ नजर आएंगी, हॉट फोटोशूट के साथ हुई घोषणा

करीना कपूर-कृति सेनन और तब्बू ‘द क्रू’ मे एक साथ नजर आएंगी, हॉट फोटोशूट के साथ हुई घोषणा

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor khan) कृति सेनन (Kriti sanon) और तब्बू (Tabu) पहली बार परदे पर एक साथ दिखाई देंगी और इसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है. जी हां ये तीनों ही फेमस अभिनेत्रियां जल्द ही ‘द क्रू’ नाम की एक नई फिल्म में एक साथ दिखाई देंगी . इस फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर होने वाली हैं और करीना कपूर पहले भी रिया के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में काम कर चुकी हैं. रिया कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2023 से प्रारंभ होगी.

बड़े कैप्शन के साथ, फिल्म निर्माता रिया ने लिखा, “तीन साल के सपने देखने, लिखने, प्लान बनाने के बाद मैं एकता कपूर के साथ Vogue India हमारे ‘ड्रीम कास्ट’ को नवंबर कवर पर आपके सामने पेश करती हूं जो अब एक रियलिटी है. तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर ‘द क्रू’ की शूटिंग फरवरी 2023 से शुरू होगी. @rajoosworld इसे डायरेक्ट करेंगे और @nidsmehra और मेहुल सूरी ने इसे लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

करीना कपूर ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए वोग से कहा- ‘मुझे लगता है कि मैं सही लोगों के साथ आने के लिए इंतजार कर रही थी. मुझे हमेशा से मालूम था कि रिया जब दोबारा कुछ करेंगी तो कमाल से कम नहीं होगा. 

मुझे याद है जब हमने फिल्म के प्लॉट पर चर्चा की थी और उन्होंने मुझे बताया कि वो तब्बू और कृति को भी लेने की योजना बना रही हैं. तब मैंने सोचा कि ये कितना बेहतर होने वाला है. हमनें ‘वीरे दी वेडिंग’ में जादू किया परंतु इस प्रकार की दो शानदार अभिनेत्रियों के साथ फिल्म को बनाना बहुत ही जबरजस्त होने वाला है.’