सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए रोडवेज बस सेवा पर लगाई रोक

सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए रोडवेज बस सेवा पर लगाई रोक

सीमा विवाद के बीच पुलिस के फ्लैग सिक्योरिटी अलर्ट के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए रोडवेज बस सेवाओं पर रोक लगा दी हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने बुधवार यानी आज प्रातः यह निर्णय लिया है।

स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि, यह पुलिस डिपार्टमेंट के एक सिक्योरिटी  अलर्ट के बाद किया गया है कि चल रहे महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर डिस्प्यूट से जुड़े आंदोलन के दौरान कर्नाटक के अंदर बसों को टारगेट कर उन पर हमला किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि, “यात्रियों और बसों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया जाएगा।”

इससे एक दिन पूर्व यानी मंगलवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर डिस्प्यूट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को हुई घटनाओं पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से बात की थी।

डिप्टी सीएम ने कहा, “मैंने खुद कर्नाटक के सीएम से बात की है। हम सुनिश्चित करते हैं कि शरद पवार साहब को कर्नाटक जाने की कोई आवश्यकता  नहीं है। मैं इस कर्नाटक विवाद के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करूंगा और वह शीघ्र ही इस मामले को देखेंगे।”