Bobi Kinnar: बॉबी किन्नर को एमसीडी इलेक्शन में मिली जीत, अन्ना आंदोलन में भी थीं शामिल

Bobi Kinnar: बॉबी किन्नर को एमसीडी इलेक्शन में मिली जीत, अन्ना आंदोलन में भी थीं शामिल

MCD election Result 2022: सुल्तानपुर की बॉबी किन्नर बुधवार यानी आज  सुल्तानपुरी-A वार्ड 43 से जीत गई हैं। बॉबी दिल्ली एमसीडी की पहली ट्रांसजेंडर मेंबर होंगी। यह पहली बार था, जब आम आदमी पार्टी ने किसी ट्रांसजेंडर को चुनावी मैदान में उतारा था। बॉबी की जीत के बाद ये पहली बार होगा कि दिल्ली नगर निगम में कोई ट्रांसजेंडर सदस्य होगा।

गौरतलब है कि बॉबी ने इससे पूर्व भी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा था। 2017 में बॉबी ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर चुनावी रण में उतरी थीं। बॉबी अपने सामाजिक कार्यों के लिए सुल्तानपुरी में चर्चित चेहरा हैं। बॉबी हिंदू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति की दिल्ली यूनिट की प्रेसिडेंट हैं।
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से आप प्रत्याशी बॉबी ने कहा कि मैं अपनी सफलता उन लोगों को समर्पित करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए इतनी मेहनत की। मैं सभी का शुक्रिया अदा  करना चाहती हूं। अब मुझे केवल अपने इलाके में विकास के लिए काम करना है।