फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी की मां नहीं रहीं , पिछले साल पिता से छूटा था हाथ

फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी की मां नहीं रहीं , पिछले साल पिता से छूटा था हाथ

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee mother passes away) की मां गीता देवी का बृहस्पतिवार यानी आज दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु  80 साल की थी और उन्हें उम्र से जुड़े रोगों के चलते दिल्ली के मैक्स पुष्पांजलि हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

अभिनेता की टीम की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में मौत की पुष्टि की गई और कहा गया कि, “सर की माँ को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त तक दिल्ली के एक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था, आज सुबह उनका निधन हो गया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो , बीते कुछ समय से उनकी मां की तबीयत में सुधार दिख रहा था। लेकिन बीती रात उनकी स्थिति नाजुक हो गई और आज प्रातः उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्टर उनके साथ थे। मनोज बाजपेयी ने हमेशा अपनी मां को अपनी ताकत का स्तंभ बताया है।

गीता देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। गौरतलब है कि, अभिनेता ने पिछले वर्ष  अक्टूबर  माह में ही अपने पिता को खोया दिया था।