12 दिसंबर को लगातार 7 वीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी भाजपा, सीएम भूपेंद्र पटेल समेत 20 मंत्रीमंडल के सदस्य लेंगे सपथ

12 दिसंबर को लगातार 7 वीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी भाजपा, सीएम भूपेंद्र पटेल समेत 20 मंत्रीमंडल के सदस्य लेंगे सपथ

Gujarat Polls 2022: भाजपा 12 दिसंबर को गुजरात में लगातार 7 वीं बार सत्ता काबिज करने के लिए तैयार है। पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल  और 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ लेंगे।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन से पूर्व असेंबली इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय दर्ज करने के बाद शुक्रवार को गवर्नर आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल, गुजरात के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब त्यागपत्र देने राजभवन पहुंचे, जिसे गवर्नर ने स्वीकार कर लिया।