Delhi MCD Mayor Election: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को बनाया कैंडिडेट, आप की शैली ओबेरॉय से होगी टक्कर

Delhi MCD Mayor Election

Delhi MCD Mayor Election: बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना कैंडिडेट बनाया है। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, पार्टी ने रामनगर वार्ड के कमल बागड़ी को उपमहापौर पद के लिए अपना कैंडिडेटबनाया है। छह जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम के महापौर का इलेक्शन होना है।

250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर सफलता प्राप्त  करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को महापौर और उपमुख्यमंत्री सहित MCD के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि MCD के परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा ने कहा था कि मेयर का पद एक ‘ओपन पोस्ट’ है।

महापौर और उपमहापौर पद के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी ने स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कमलजीत सहरावत पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।