Gujarat Road Accident: नवसारी में भीषण सड़क दुर्घटना, बस और एसयूवी की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 32 जख्मी

Gujarat Road Accident: नवसारी में भीषण सड़क दुर्घटना, बस और एसयूवी की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 32 जख्मी

Gujarat Road Accident: गुजरात के नवसारी में शनिवार यानी 31 दिसंबर को  तड़के एक बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों ने दम तोड़ दिया और 32 अन्य जख्मीहो गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें दर्द सहने की शक्ति दे।

एडीएम केतन जोशी ने बताया कि 32 जख्मियों में से 17 को वलसाड के एक अस्पताल में ले जाया गया, 14 को नवसारी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया और एक अन्य जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए सूरत ले जाया गया है।

एडीएम जोशी ने कहा कि नौ शवों को पुलिस टीमों ने बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। उन्होंने कहा कि एसयूवी कार (फॉर्च्यूनर) में नौ लोग सवार थे, जो अंकलेश्वर में एक फर्म के कर्मचारी थे और बस अहमदाबाद से यत्रियों को वलसाड ले जा रही थी।