Gadar 2 First Look: एक बार फिर सिनेमाघरों में मचेगी ग़दर, फर्स्ट लुक में सनी देओल ने दिखाया दमदार एक्शन

Gadar 2 First Look: एक बार फिर सिनेमाघरों में मचेगी ग़दर, फर्स्ट लुक में सनी देओल ने दिखाया दमदार एक्शन

ऐक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इस साल अपनी आगामी फिल्म गदर 2 (Gadar 2 Movie Trailer) के लिए एक साथ आने के लिए रेड्डी हैं। जबकि फिल्म को 2023 की स्टार्टिंग में रिलीज किया जाना था, अनिल शर्मा के डाइरेक्शन में सनी के फर्स्ट लुक का एक टीजर वीडियो जारी किया गया है। इस फिल्म में (Gadar) अभिनेता  2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ की तरह एक्शन लुक में वापस देखने को मिलेंगे।

जी स्टूडियोज ने गदर 2 समेत इस साल के लिए लाइन में लगी फिल्मों का एक टीजर रिलीज  किया है। जिसमे सनी देओल तारा सिंह वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में अभिनेता हाथ से हैंडपंप उखड़ते और पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते नजर आए, वही इस वीडियो में उन्हें बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो में सनी देओल के फेस पर वैसे ही गुस्से वाले एक्सप्रेशन है जैसे पहली गदर में देखने को मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)