IND vs SL: ईडन गार्डन में चाइनामैन कुलदीप ने ढाया कहर, पिछले मैच के शतकवीर कप्तान को किया क्लीन बोल्ड

IND vs SL: ईडन गार्डन में चाइनामैन कुलदीप ने ढाया कहर, पिछले मैच के शतकवीर कप्तान को किया क्लीन बोल्ड

श्रीलंका के विरुद्ध भारतीय टीम की गेंदबाजी का लोहा देखने को मिल रहा है, कैप्टन रोहित शर्मा ने आज युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को अवसर दिया था, कुलदीप ने भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और अब तक श्रीलंका के तीन बड़े विकेट निकाल दिए हैं। कुलदीप के अतिरिक्त दूसरे इंडियन बॉलर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

पहले एकदिवसीय में श्रीलंका के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच लड़ाने वाले कैप्टन दासुन शनाका आज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने अब तक कुशल मेडिंस, असलंका और शनाका को आउट किया है। जिससे श्रीलंका की टीम पूरी तरह से दवाब में नजर आ रही है।

चाइनामैन कुलदीप यादव को पहले एकदिवसीय में नहीं खिलाया गया था, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने इस तरह की बैटिंग की है, जैसे वह इस अवसर का इंतजार कर रहे हो। कुलदीप ने अब तक श्रीलंका के 6 ओवर में 30 रन देकर श्रीलंका के 3 बैट्समैन को आउट किया है।