Rahul Gandhi Security Breach: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, संदिग्ध ने की गले लगने की कोशिश

Rahul Gandhi Security Breach: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध,  संदिग्ध ने की गले लगाने की कोशिश

 Rahul Gandhi Security Breach: पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार यानी आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला देखने को मिला है। पदयात्रा के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे का उल्लंघन करते हुए राहुल गांधी के पास जा पहुंचा। इसके बाद व्यक्ति ने कांग्रेस सांसद को गले लगने की कोशिश की। घटना होशियारपुर की है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। क्लिप में पीले रंग की जैकेट में एक अनजान व्यक्ति राहुल गांधी की तरफ आता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद शख्स राहुल की ओर बढ़ता है और उनके गले लगने का प्रयास करता है। इस दौरान राहुल गांधी के पास उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध को रोक लिया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सिक्योरिटी एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक  की आशंका है। एजेंसी की तरफ से राहुल गांधी को कश्मीर में यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी गई है।