Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

राखी सावंत को मुंबई की अंबोली पुलिस ने अरेस्ट किया है। राखी सावंत के खिलाफ अभिनेत्री  शर्लिन चोपड़ा ने केस दर्ज कराया था, इसी केस में राखी सावंत को अरेस्ट किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने हसबैंड आदिल दुर्रानी के साथ हिस्सेदारी कर रही हैं। लेकिन, उसी दिन उन्हें अंबोली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को कस्टडी में लिए जाने की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, “अंबोली पुलिस ने FIR संख्या 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था”

गौरतलब है  कि बीते साल राखी सावंत ने #MeToo आरोपी साजिद खान के विरुद्ध अपने बयान के लिए शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के विरुद्ध अपना स्टेटमेंट दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की थी।