राज कपूर के साथ रिश्ते पर एक्ट्रेस जीनत अमान ने खोले कई राज, बोलीं- देव साहब को ऐसा लगता था

Actress Zeenat Aman: हिंदी फिल्म जगत में रिलेशनशिप और अफेयर्स की कहानियां बहुत आम है। कुछ लव स्टोरी मुकंबल हो जाती है तो कुछ का अंत बहुत ही बेकार होता है। कई प्रेम कहानी ऐसी भी होती है, जो कभी लोगों के सामने आ ही नहीं पाती। एक ऐसा ही किस्सा है जीनत अमान और राज कपूर का। देव आनंद की आत्मकथापढ़ने के बाद फैंस को इन दोनों के बीच रिलेशन का पता चला। इतने वर्षों बाद जाकर जीनत अमान ने इसपर कुछ कहा है।

एक निजी चैनल के शो में, जीनत अमान ने कहा कि देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी में उनके और कपूर के रिश्तों के बारे में कुछ बातें लिखी गईं हैं। पर ये मानने में वो ‘पूरी तरह से गलत’ थे कि प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर के साथ मेरा कोई रिश्ता था। अपनी बायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ (2007) में, आनंद ने लिखा था कि 1971 की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में को अभिनेत्री जीनत से उन्हें मोहब्बत हो गई थी, लेकिन फिर राज कपूर ने उन्हें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की पेशकश की और उनके नजदीक हो गए थे।’

उन्होंने  कहा, ‘पूरे सम्मान के साथ, कई बार जब हम कोई वाकया या कहानी सुना रहे होते हैं, तो हम उसे अच्छा बनाने के लिए कुछ बातें जोड़ देते हैं। मुझे नहीं पता कि देव साहब का माइंडसेट क्या था लेकिन उनकी थिंकिंग जो भी थी, वह पूरी तरह से बेबुनियादी थी। 71 वर्ष की इस अभिनेत्री ने कहा, ‘अब मैं इस बारे में अपनी बायोग्राफी में लिखूंगी। मैं देव साहब की प्रशंसा करती हूं, मैं उनका सम्मान करती हूं लेकिन यह सच नहीं था।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles