Delhi: 50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग पुल, इन मार्गों का करें प्रयोग

Delhi: 50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग पुल, इन मार्गों का करें प्रयोग

Chirag flyover Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता को एक बार फिर से ट्रैफिक से दो चार होना पड़ेगा। दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर चालू हो जाने के बाद अब चिराग पुल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को आज (12 मार्च) से मरम्मत कार्यों की वजह से आगामी 50 दिनों तक बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पुल के हर लेन की रिपेयरिंग  को पूरा करने के लिए 25-25 दिन की योजना तैयार की गई है।

इसके सिलसिले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा है कि फर्स्ट फेज में नेहरू प्लेस से IIT दिल्ली फ्लाईओवर तक इस मार्ग को बंद किया जाएगा।
इसके चलते नेहरु प्लेस से चिराग दिल्ली, सीआर पार्क, नेहरु प्लेस, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी समेत अन्य स्थानों पर भारी जाम लगने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को IIT और एम्स जाने के लिए नेहरु प्लेस से लाला लाजपत राय मार्ग पर जाने की सलाह दी है।