CM Yogi का अयोध्या दौरा, राम जन्मभूमि का करेंगे दर्शन-पूजन

Cm Yogi Ayodhya Visit

Cm Yogi Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे. इसको लेकर वह सुबह 10.30 बजे हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचेंगे. सीएम योगी 11.10 से 11.20 तक हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद वह 11.25 बजे राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन करेंगे. इसके अलावा सीएम जन्मभूमि पथ,भक्तिपथ, रामपथ का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे.

सीएम योगी 2.20 बजे से 3.30 तक अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक समाप्त होने के बाद 4.15 बजे से सूर्य कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसके अलावा सभी जरुरी तैयारियां की जा रही हैं.