Arif Saras: अपने बिछड़े दोस्त आरिफ को देखकर सारस हुआ खुश, देखें वीडियो

Arif Saras

उत्तर प्रदेश में अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती का वीडियो एक बार फिर से चर्चा में है। यह पक्षी सियासत का केंद्र बना हुआ है। इसी बीच आरिफ कानपुर जू पहुंचा और सारस से मिला है। सारस से मिलने आरिफ के साथ समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेई भी मौजूद थे।

कानपुर जू में आरिफ को देखते ही सारस खुशी से चहक उठा। वह उसके पास आने के लिए बेचैन हो गया। आरिफ ने जैसे ही उसे उड़ने के लिए इशारा किया वह अपने बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा और बार-बार बाहर आने की कोशिश करने लगा। आरिफ सारस से 27 दिन बाद के बाद मिला।

अपने बिछड़े दोस्त आरिफ को एकबार फिर से देखकर सारस ने अपने हावभाव से खुशी जाहिर करने लगा। आरिफ लगभग 10 मिनट तक अपने दोस्त सारस के पास रहा। बता दें, इसके पहले कानपुर चिड़ियाघर में सारस से मिलने पहुंचे आरिफ को चिड़ियाघर प्रशासन उससे मिलने की अनुमति मिली थी। यह अनुमति क्वारंटीन खत्म होने के बाद दी गई थी।