सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी बन रही है फिल्म ‘कराची टू नोएडा’, ऑडिशन क्लिप वायरल

सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी बन रही है फिल्म ‘कराची टू नोएडा’, ऑडिशन क्लिप वायरल

पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना की लव स्टोरी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी. दरअसल इस जोड़ी की प्रेम गाथा पर अब फिल्म बनने जा रही है। प्रोडक्शन हाउस ने एक ऑडिशन क्लिप रिलीज की है। इस क्लिप में एक लड़की फोन पर सचिन से बात करती नजर आ रही है। साथ में जो लड़का खड़ा दिख रहा है, वह सचिन के लिए ऑडिशन देने आया है। सीमा हैदर के रोल के लिए देशभर से एक्ट्रेसेस और मॉडल ऑडिशन देने के लिए आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जो लड़की फोन पर बात करती दिख रही है, वह लगभग सीमा हैदर से मिलती-जुलती नजर आ रही है।

पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सीमा हैदर अपनी फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ में खुद लीड रोल निभाती दिखेंगी। पर सीमा और प्रोडक्शन हाउस की ओर से इसपर अबतक कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। हां, इतना जरूर है कि सीमा अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। राजस्थान उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है ‘A Tailor Murder Story’. इस फिल्म में सीमा हैदर, RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी।