‘गदर 2’ ने रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में बिक गए इतने लाख टिकट

Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में बिक गए 20 लाख टिकट

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लोगों में साफ नजर आ रही थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई थी लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करके रख ली थी। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है।

अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 20 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक गए हैं फैंस ने भी इस पर खूब खुशी जाहिर की है।
अनिल शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ईश्वर की असीम कृपा, गदर 2 पर 20 लाख टिकट एडवांस में बिक गए हैं। फैंस ने भी अनिल शर्मा के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- वाह सर मजा आ गया… रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बन रहे हैं वहीं दूसरे ने लिखा- ये तो होना ही था सर, गदर 2 को देश की जनता का प्यार और सपोर्ट मिला है… सनी सर

बता दें गदर 2 की एडवांस बुकिंग इसी हफ्ते शुरू हुई थी जैसे ही एडवांस बुकिंग ओपन हुई थी तभी से फिल्म की शानदार बुकिंग शुरू हो गई थी। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का खूब फायदा होने वाला है। गदर 2 का फैंस में क्रेज बहुत ज्यादा है।