G-20 समिट से पहले चीन चली बड़ी चाल, अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा

G-20 समिट से पहले चीन चली बड़ी चाल, अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा

G-20 summit: दिल्ली में होने जा रही G-20 समिट से पहले चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 एडिशन (China New Map) को जारी किया। इसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन इलाके, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को कम्युनिस्ट देश का हिस्सा बताया है।

चीन के ऑफिशियल मैप का 2023 एडिशन सोमवार को जारी किया गया है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (पहले में टि्वटर) पर चीन के 2023 के मानक मानचित्र को शेयर किया है। चीन ने प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा होस्ट की गई स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर इसे लॉन्च किया है। यह मैप चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है।

चीन इस मानचित्र के जरिए इन इलाकों पर अपने दावों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। भारत हमेशा चीन को मुंहतोड़ जवाब देता आया है। भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।