• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Wednesday, July 22, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

अगर आपने भी ऐसा किया है तो आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा आपका जीमेल अकाउंट!

By
Rajsatta Express
-
November 30, 2023
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा आपका जीमेल अकाउंट!

    नई दिल्ली। अगर आपका भी जीमेल अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए है। आपके पास बहुत कम वक्त बचा है। इस बचे हुए वक्त में अगर आपने एक जरूरी काम न किया, तो आज रात 12 बजे से आपका जीमेल अकाउंट बंद हो जाएगा! जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। तमाम लोगों के जीमेल अकाउंट के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह गूगल है। गूगल ही जीमेल चलाता है और उसने इसके लिए नया नियम बनाया है। लाखों जीमेल अकाउंट गूगल के इस नए नियम के दायरे में आने वाले हैं। पिछले 2 महीने से गूगल ने हर जीमेल अकाउंट होल्डर को मैसेज भी भेजा है। ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि अगर जीमेल अकाउंट है, तो इसे बंद होने से बचाने के लिए क्या कदम उठाना होगा।

    वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को तमाम बदलाव होते ही हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती हैं। बैंकों से जुड़े तमाम नियम बनते और बदलते हैं, लेकिन जीमेल को लेकर भी 1 दिसंबर 2023 से बड़ा फैसला लागू होने जा रहा है। गूगल ने सभी जीमेल यूजर्स को मैसेज भेजा है। गूगल ने फैसला किया है कि जो भी जीमेल अकाउंट 2 साल से एक्टिव नहीं हैं, यानी जिन जीमेल अकाउंट से मेल नहीं किया गया है या उनमें आए मेल को पढ़ा नहीं गया, उनको 1 दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा। गूगल के मुताबिक बंद पड़े जीमेल अकाउंट के जरिए साइबर अटैक होने की आशंका है और इसे रोकने के लिए ही उसने ये फैसला किया है।

    गूगल ने साथ ही ये भी कहा है कि जो भी जीमेल, डॉक्स, फोटोज और कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, उनका जीमेल अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन्स और बिजनेस से जुड़े जीमेल अकाउंट भी बंद नहीं होंगे। अगर आप जीमेल का इस्तेमाल नहीं कर रहे और डॉक्स, फोटोज और कैलेंडर एप्स भी इस्तेमाल में नहीं लाते, तो तुरंत आपको अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन करना होगा। पासवर्ड अगर भूल गए हैं, तो उसे रीसेट कर लीजिए। इसके अलावा टू फैक्टर ऑथिंटिकेशन को भी चालू कर दीजिए। ऐसा करने से आपका जीमेल अकाउंट गूगल बंद नहीं करेगा। इस काम को आज रात 12 बजे से पहले ही कर लीजिए, ताकि आपका जीमेल अकाउंट बंद होने से बच जाए।

    • TAGS
    • Gmail Account Closure
    • google to close gmail account
    • how to make gmail account
    • login immediately in gmail
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleइंडिगो एयरलाइन पर भड़के कपिल शर्मा, वीडियो शेयर कर कह डाला ”बेशर्म”, जानें पूरा मामला..
      Next articleश्रमवीरों को बचाने वाले रैट माइनर्स ने लगाई जान, अब मिलेगा 50-50 हजार रुपए का ईनाम
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      मोबाइल पर अचानक बजने वाला इमरजेंसी अलार्म हुआ बंद! सरकार ने एक महीने में ही रोकी सेवा, जानिए क्या है वजह

      क्या AI बन गया सुरक्षा के लिए खतरा? Anthropic ने अचानक बंद किए अपने सबसे ताकतवर मॉडल Fable 5 और Mythos 5

      ChatGPT की याददाश्त हुई जबरदस्त: OpenAI का ‘ड्रीमिंग’ अपडेट लाया बड़ा बदलाव

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0