• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

दूरदर्शन का लोगो हुआ ‘भगवा’ तो विपक्ष हुआ लाल, समझें पूरा मामला

By
Rajsatta Express
-
April 20, 2024
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    दूरदर्शन का लोगो हुआ ‘भगवा’ तो विपक्ष हुआ लाल, समझें पूरा मामला

    सरकारी चैनल दूरदर्शन के डीडी न्यूज का लोगो बदल चुका है. इसके पेश होने के दो दिन बाद ही ये निशाने पर आ गया है. इसके भगवा कलर को लेकर यह चर्चा में आ गया है. ब्रॉडकास्टर ने इस मामले को केवल दृश्य सौंदर्य में बदलाव के रूप में पेश किया, विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस लोगो को क्यों बदला गया है.

    डीडी न्यूज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपने नए लोगो का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि अब हम एक नए कलेवर के साथ आ गए हैं. ऐसी न्यूज जर्नी के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी हो. इस मामले पर टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार, जो 2012 और 2014 के बीच प्रसार भारती के सीईओ थे, ने कहा, “नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को कलर भगवा कर दिया है. यह अब प्रसार भारती नहीं है, यह प्रचार भारती है.”

    प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “ब्राइट और अच्छे कलर्स का इस्तेमाल चैनल की ब्रांडिंग के लिए किया गया है. इसमें किसी को कुछ और मुद्दा मिल रहा है तो यह सही नहीं है. यह केवल एक नया लोगो नहीं है. डीडी का एक्सपीरियंस एडवांस किया गया है. हमारे पास एक नया सेट, नई लाइट्स, सीटिंग अरेंजमेंट्स और इक्यूपमेंट्स हैं.”

    दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि जब 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी तो उस पर भगवा लोगो था. इसके बाद, लोगो के लिए नीले, पीले और लाल जैसे कलर लिए गए. पहले इसके डिजाइन में एक ग्लोब के साथ दो पंखुड़ियां भी बनी हुई थीं. कई वर्षों तक इसमें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ शब्द भी शामिल था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया.

    जब मार्च में, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया तो दूरदर्शन ने घोषणा की थी कि वह हर दिन सुबह राम लला की मूर्ति का सीधा प्रसारण करेगा.

    • TAGS
    • Doordarshan Logo
    • Doordarshan Logo Controversy
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleबाढ़ से तबाह हुए दुबई के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों को वापस मिलेगा टिकट का पैसा
      Next articleराहुल गांधी पर पीएम मोदी का हमला, कहा- ‘अमेठी छोड़ना पड़ा मान कर चलिए वे अब वायनाड भी छोड़ेंगे’
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0