• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

Whatsapp Ban India: व्हाट्सएप का बड़ा एक्शन, भारत में 97 लाख अकाउंट्स बैन, जानें वजह

By
Rajsatta Express
-
April 2, 2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Whatsapp Ban India: व्हाट्सएप का बड़ा एक्शन, भारत में 97 लाख अकाउंट्स बैन, जानें वजह

    Whatsapp Ban India: भारत में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने फरवरी 2025 में 9.7 मिलियन (97 लाख) अकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी 1 अप्रैल 2025 को जारी अपनी सेफ्टी रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के अनुसार, इन अकाउंट्स को व्हाट्सएप के नियमों के उल्लंघन के चलते बंद किया गया है।

    क्यों किए गए इतने अकाउंट्स बैन?

    व्हाट्सएप की सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक, 1.4 मिलियन से अधिक ऐसे अकाउंट्स को बैन किया गया है, जिनकी शिकायत किसी यूजर ने दर्ज नहीं कराई थी। व्हाट्सएप के भारत में 500 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं, और कंपनी का कहना है कि एडवांस मॉडरेशन टूल्स और AI-ड्रिवन टेक्नोलॉजी की मदद से यह कदम उठाया गया है।

    AI टेक्नोलॉजी का रोल

    व्हाट्सएप के प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी कई वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम पर काम कर रही है। डाटा साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स की मदद से प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक्शन उन गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया है, जो यूजर्स की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती थीं

    आईटी रूल्स 2021 के तहत कार्रवाई

    व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया कि आईटी रूल्स 2021 के तहत ज्यादातर उन्हीं अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है, जिनकी रिपोर्ट यूजर्स द्वारा दर्ज कराई गई थी। कंपनी के ऑटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जाती है, जिससे अनियमितताओं पर तुरंत एक्शन लिया जा सकता है।

    किन कारणों से बैन हुए अकाउंट्स?

    व्हाट्सएप को यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों में ज्यादातर मामले स्पैमिंग और थर्ड-पार्टी एप्स से जुड़े थे। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की थी कि उन्हें बिना अनुमति के अलग-अलग ग्रुप्स में जोड़ दिया जाता है। इन सभी शिकायतों की गहन जांच के बाद, कंपनी ने गलत गतिविधियों में शामिल अकाउंट्स को बैन कर दिया।

    व्हाट्सएप का संदेश

    व्हाट्सएप ने कहा है कि वह यूजर्स को सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी आने वाले समय में और भी सख्त कदम उठा सकती है, ताकि प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को रोका जा सके।

    • TAGS
    • Whatsapp Account Ban
    • Whatsapp Account Suspension
    • Whatsapp AI Moderation
    • Whatsapp Ban India
    • Whatsapp Ban Reason
    • Whatsapp India News
    • Whatsapp IT Rules
    • Whatsapp IT Rules 2021
    • Whatsapp Latest Update
    • Whatsapp Policy Violation
    • Whatsapp Safety Report
    • Whatsapp Security
    • Whatsapp Spam Accounts
    • Whatsapp Spam Detection
    • Whatsapp User Safety
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleसंसद से लेकर दिल्ली की 77% ज़मीन और ताजमहल तक! वक्फ बोर्ड के वो पांच दावे जानकर दंग रह जाएंगे आप
      Next articleमोदी सरकार का अग्निपरीक्षा दिन! राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पर मतदान, विपक्ष ने बनाई नई रणनीति।
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      New iPhone Tips: नया iPhone खरीदा? तुरंत ऑन करें ये 3 जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स

      Motorola Edge 70 Fusion 6 मार्च को होगा लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 144Hz डिस्प्ले

      Samsung Galaxy S26 vs S26+ vs S26 Ultra: कीमत, कैमरा और AI फीचर्स में कौन है सबसे दमदार?

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0