Saturday, June 7, 2025

RCB की जीत के जश्न में मातम! चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़…4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

इस जीत के जश्न को फैंस के साथ मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार, 4 जून 2025 को एक सम्मान समारोह और विक्ट्री परेड का आयोजन होना था। लेकिन इस जश्न का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई, और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे मची भगदड़?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए हजारों फैंस विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक के रास्ते और स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। परेड का आयोजन शाम 5 बजे से शुरू होना था, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कठिनाई हुई।

 

स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्टेडियम के गेट समय पर न खोले जाने और भीड़ के दबाव के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कुछ फैंस ने स्टेडियम की दीवारें और बाड़ तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

RCB की टीम उस समय विधानसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों को खुली बस में चिन्नास्वामी स्टेडियम तक परेड के जरिए पहुंचना था। लेकिन भारी भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले ही परेड रद्द करने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद, फैंस की भारी भीड़ स्टेडियम के आसपास जमा हो गई, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई।

मातम में अचानक बदल गया जश्न

RCB की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे कर्नाटक में उत्साह का माहौल पैदा किया था। फैंस सड़कों पर नाच रहे थे, और बेंगलुरु में जश्न की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन इस भगदड़ ने इस जीत की खुशी को फीका कर दिया। अब कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस भगदड़ की मुख्य वजह क्या थी?

अब बेंगलुरु पुलिस ने भगदड़ की घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में कमी को हादसे की वजह माना जा रहा है। RCB ने अपने आधिकारिक बयान में इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles