आमिर खान की सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म दिल को छूने वाली कहानी के साथ हर किसी की जुबान पर चढ़ गई है। पहले ही वीकेंड में फिल्म ने दिखा दिया कि आमिर की वापसी कितनी शानदार है। दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और दो बड़ी फिल्मों को पछाड़कर आगे निकल गई। आइए, जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ बटोरे और कैसे आमिर ने बाजी मार ली।
दूसरे दिन का धमाल: 21.50 करोड़ की कमाई
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 21.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ये पहले दिन की कमाई 10.7 करोड़ से दोगुनी से भी ज्यादा है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 32.20 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है, यानी हिट होने के लिए इसे सिर्फ 57 करोड़ और चाहिए। अगर पहले वीकेंड में ये आंकड़ा पार हो गया, तो फिल्म पक्का हिट साबित होगी।
पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने पहले शनिवार को सिर्फ 9 करोड़ कमाए थे, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन इस बार आमिर ने दमदार वापसी की है। फिल्म की कहानी में दिखाई गई ‘हार’ ने रियल लाइफ में आमिर को जिता दिया, क्योंकि ये कहानी इतनी खूबसूरत है कि हर किसी को इसे देखना चाहिए।
सनी देओल और अजय देवगन को छोड़ा पीछे
इस साल सनी देओल की जाट और अजय देवगन की रेड 2 को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। लेकिन पहले शनिवार के कलेक्शन में दोनों फिल्में सितारे जमीन पर से पीछे रह गईं। रेड 2 ने पहले शनिवार को 18 करोड़ और जाट ने 9.75 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, आमिर की फिल्म ने 21.50 करोड़ के साथ दोनों को धूल चटा दी। अब सबकी नजर रविवार के कलेक्शन पर है। अगर फिल्म 30 करोड़ भी कमा लेती है, तो बजट लगभग रिकवर हो जाएगा। वीकडेज में कमाई गिरने की आशंका है, इसलिए वीकेंड का कलेक्शन अहम होगा।
तारे जमीन पर से कहीं आगे
2007 में आई तारे जमीन पर का जादू आज भी बरकरार है। 12 करोड़ में बनी उस फिल्म ने दुनियाभर में 98 करोड़ कमाए और सुपरहिट रही। लेकिन उसने पहले शनिवार को सिर्फ 3.21 करोड़ का बिजनेस किया था। सितारे जमीन पर उससे कई कदम आगे है। ये फिल्म न सिर्फ कमाई में बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना रही है।




