दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे की फहराहट, ऊपर से फूल बरसाते हेलीकॉप्टर और चारों तरफ देशभक्ति के रंग। मौका था 79वें स्वतंत्रता दिवस का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा – “आज देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। ये सामूहिक सिद्धि और गौरव का पल है।”
सुबह से शुरू हुआ देशभक्ति का सफर
सुबह-सुबह पीएम मोदी राजघाट पहुंचे। बापू को श्रद्धांजलि दी और फिर लाल किले के लिए रवाना हुए। वहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर मिला। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई।
Prime Minister Narendra Modi arrives at the Red Fort to lead the nation in celebrating #IndependenceDay
Pics: DD pic.twitter.com/nqJ6MMzIRF
— ANI (@ANI) August 15, 2025
फूलों की बारिश और ‘नया भारत’ का संदेश
जैसे ही तिरंगा लहराया, MI-17 हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश शुरू हुई। माहौल रोमांचक हो गया।
इस साल का थीम था – ‘नया भारत’। पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत का सपना हम सबका लक्ष्य है।
ऑपरेशन सिंदूर की गूंज और खास मेहमान
समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाया गया। पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में अग्निवीर शामिल हुए।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi hoists the national flag at the Red Fort. #IndependenceDay
(Video Source: DD) pic.twitter.com/UnthwfL72O
— ANI (@ANI) August 15, 2025
देशभर से आए 5000 खास मेहमान – स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के खिलाड़ी, किसान, सरपंच, युवा लेखक और स्वच्छता कर्मी – ने भी समारोह की रौनक बढ़ाई।
सुरक्षा टाइट, ट्रैफिक रूट बदले
लाल किले और आसपास के इलाके में 11,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। छतों पर स्नाइपर्स, चारों तरफ सीसीटीवी की नजर। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 4 से 10 बजे तक कई रूट बंद रखे।
देशभर में जश्न का माहौल
कर्तव्य पथ पर रंग-बिरंगी झांकियां और सेना का शौर्य देखने को मिला। श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगे के साथ भीड़ उमड़ी।
#WATCH | J&K: Tourists begin arriving at the iconic Ghanta Ghar at Lal Chowk in Srinagar on #IndependenceDay2025. pic.twitter.com/Qs2Frb8Srr
— ANI (@ANI) August 15, 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
79 साल बाद भी आजादी का जश्न उतना ही जोश वाला है, जितना 1947 में था। फर्क बस इतना है कि अब हम एक और बड़े सपने की ओर बढ़ रहे हैं – 2047 का विकसित भारत।



