प्रदेश में आज अधिकांश हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. इस वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी. यातायात भी प्रभावित होने के आसार हैं. मौसम विभाग पहले ही 17 से 20 दिसंबर तक प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर चुका है. घने कोहरे के चलते राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर से भी कम हो सकती है. कई जगह इससे भी कम दृश्यता रह सकती है.
बात करें लखनऊ के मौसम की तो आज सुबह और रात में बहुत भारी कोहरा पड़ने की संभावना है. इससे विजिबिलिटी काफी कम रहेगी. तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी. लखनऊ में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कोहरा आम है. मगर, इस बार इसके बहुत घना होने की संभावना है.


