बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं. रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर सरेआम फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे. इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए.



