एलपीजी बुकिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिन ग्राहकों के पास दो सिलेंडर हैं यानी डबल बॉटल कनेक्शन है उन्हें अब रिफिल बुक करने से पहले अपनी पिछली डिलीवरी के बाद 35 दिनों तक इंतजार करना होगा. पहले यह अंतराल 25 दिनों का था. यह नियम शहरी और ग्रामीण इलाकों सभी जगहों पर लागू होगा.
नए नियम के अनुसार जिन लोगों के पास डबल बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब नया सिलिंडर बुक करने के लिए 35 दिन इंतजार करना होगा. यानी आप एक सिलिंडर इस्तेमाल करेंगे और दूसरा बैकअप के रूप में घर में रहेगा, लेकिन अगली बुकिंग 35 दिन बाद ही हो सकेगी. पहले यह समय 25 दिन था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है ताकि गैस की सप्लाई सही तरीके से सभी तक पहुंच सके. इसलिए अब ऐसे परिवारों को अपने इस्तेमाल की प्लानिंग ध्यान से करनी होगी, क्योंकि जल्दी बुकिंग करने पर भी सिस्टम उसी तय समय पर स्लॉट देगा.
25 दिनों में कौन बुक कर सकता है

