Aamir Khan Unreleased Film: बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं, कुछ रिलीज होकर इतिहास रचती हैं, तो कुछ ऐसी भी होती हैं जो बनकर भी कभी पर्दे तक नहीं पहुंच पातीं. ऐसी ही एक फिल्म 34 साल पहले भी बनी थी, लेकिन कुछ वजहों से ये फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई. हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो आमिर खान की एक फिल्म थी, जो कि 1992 में बननी शुरू हुई थी. फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे. बड़े बजट पर बन रही ये फिल्म अपना आखिरी का कुछ हिस्सा कभी पूरा ही नहीं कर पाई जिसके चलते ये फिल्म रिलीज ही नहीं हुई.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वो सालभर में काफी कम फिल्म करते हैं, लेकिन वो एक फिल्म ही जबरदस्त निकरलकर सामने आती है. लेकिन, उन्होंने एक ऐसी भी फिल्म में काम किया है, जो रिलीज ही नहीं हो पाई, जिस फिल्म की बात की जा रही है उसका टाइटल ‘टाइम मशीन’ है, जो अपने समय से काफी आगे मानी जा रही थी, लेकिन आज भी अधूरी कहानी बनकर रह गई. ये फिल्म उस दौर में बन रही थी जब हिंदी सिनेमा में साइंस-फिक्शन बहुत कम देखने को मिलता था, ऐसे में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उम्मीदें थीं.


