दिल्ली मेयर चुनाव से पहले बवाल, AAP और BJP के पार्षद आपस में भिड़े

दिल्ली मेयर चुनाव से पहले बवाल, AAP और BJP के पार्षद आपस में भिड़े

Delhi Mayor elections: दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले बवाल हो गया है। मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में बवाल किया। AAP के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में बुलाए गए हैं उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। सदन में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच हाथापाई हुई।

आप ने आशु ठाकुर के साथ दो प्रत्याशियों शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है। शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता महापौर चुनाव के लिए भाजपा की कैंडिडेट हैं। आप ने डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार को राम नगर पार्षद कमल बागरी के विरुद्ध खड़ा किया है।

आम आदमी पार्टी ने 4 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा के 15 साल के लंबे शासन को खत्म कर दिया। आप, जिसने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का इलेक्शन  जीता है।