‘आप’ विधायक बलदेव सिंह का पार्टी से इस्तीफा, बताया ये कारण …

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनावों से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. पंजाब की जैतो विधानसभा से विधायक बलदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विधायक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी इस्तीफा भेज दिया है.

दिल्ली की सियासत में मच सकती है खलबली, ‘आप’ के कई नेता आए ‘हाथ’ के साथ

इस्तीफे का कारण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में बलदेव सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह छोड़ दिया है, जिसके चलते मुझे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है. हालांकि मुझे पार्टी छोड़ने का दुख है.  गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ वकील HS फुल्का ने आम आदमी पार्टी  से इस्तीफा दे चुके हैं.

2019 लोकसभा चुनाव के सियासी मैदान में नहीं उतरेंगे अरविंद केजरीवाल

एचएस फुल्का ने भी दिया था इस्तीफा

पंजाब के सीनियर नेता एचएस फुल्का ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी छोड़ी है. अब उनका लक्ष्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेल भिजवाना है. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो पंजाब में अन्ना हजारे जी की तरह सामाजिक आंदोलन को शुरु करेंगे.