MCD मेयर इलेक्शन को लेकर LG आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

MCD मेयर इलेक्शन को लेकर  LG आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तल्खी और बढ़ गई है। आप के कार्यकर्ता अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता राजघाट पर आम आदमी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल महापौर के चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के नेता के बीच धक्का-मुक्की हुई थी।

दिल्ली नगर निगम में पीठासीन अधिकारी की असंवैधानिक नियुक्ति का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने ए उपराज्यपाल आवास के बाहर  प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली मेयर इलेक्शन के दौरान हुए बवाल के एक दिन बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप लगाते हुए राज घाट के पास विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि इलेक्टेड पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। सदन में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच झड़प हुई। AAP ने 4 दिसंबर को हुए MCD चुनावों में भाजपा के 15 साल के लंबे शासन को खत्म कर दिया। आप, जिसने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव जीता है।