Wednesday, April 2, 2025

पहचान कौन! इस बॉलीवुड गर्ल के दीवाने हैं लाखों फैंस

बॉलीवुड गर्ल्स जितनी खूबसूरत दिखती हैं, बचपन में भी वो उतनी ही प्यारी होती हैं। अब इस तस्वीर को ही लीजिए। जरा पहचानिए, यह किस बॉलीवुड एक्ट्रेस की है। आप समझ नहीं पाएंगे। चलिए, हम बताते हैं। इस तस्वीर में हैं बॉलीवुड की सुपर टैंलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन।

कृति सेनन का बचपन

 

जी हां, कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ में उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उनकी ही है। वैसे, लुकाछिपी गर्ल कृति इन दिनों अपने करियर को लेकर काफी संजीदा हैं। लेकिन खबरें ये भी आ रही हैं कि फिल्म में उनकी मेहनत को सही क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है।

कृति ने एक इंटरव्यू में इस बारे में दो टूक कहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट को बराबर क्रेडिट दिया जाना चाहिए। वर्ना यह बुरी बात होगी। वैसे, बेबाक कृति सिर्फ फिल्मों पर ही नहीं, सामाजिक मुद्दों पर भी भरपूर बोलती हैं। मी टू पर उन्होंने कहा था कि मी टू जैसे अभियान से लोगों में एक खास तरह का डर बन गया है। यह एक हद तक अच्छा भी है।

खैर, बात कृति की पर्सनल लाइफ की हो, तो इन दिनों वो अपने नई फ्रेंड के साथ मशगूल हैं। यह फ्रेंड कोई और नहीं, एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कृति और वाणी की दोस्ती काफी गहरी है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles