बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ के बाद दूरदर्शन पर ‘विष्णुपुराण’ की हुई वापसी

बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ के बाद अब दूरदर्शन पर उनका ही एक और शो ‘विष्णुपुराण’ शुरू हो रहा है। इस सीरीयल में एक्टर नीतीश भारद्वाज ने भगवान विष्णु का रोल प्ले किया है। ‘विष्णुपुराण’ को डीडी भारती पर 14 मई से शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि 13 मई को ‘महाभारत’ का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया गया, जिसके बाद फैंस दुखी हो गए, लेकिन अब उनके लिए खुशी का माहौल क्योंकि 14 मई से टीवी पर ‘विष्णुपुराण’ शुरू हो रहा है।

‘विष्णुपुराण’ को पहली बार 23 जनवरी 2000 को प्रसारित किया गया था और ये खूब हिट रहा था। दर्शकों ने रामानंद सागर के ‘कृष्णा’ की तरह इसे भी खूब पसंद किया था। इसमें रवि किशन, दीपशिखा नागपाल, सुरेंद्र पाल, सुधा चंद्रन, विंदु दारा सिंह, रीना कपूर और श्वेता तिवारी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे।

लॉकडाउन में बी.आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ सीरियल टेलिकास्ट किया गया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब टीवी पर उन्हीं का एक और शो ‘विष्णुपुराण’ फिर से प्रसारित किया जा रहा है।