चुनावी साल है तो चुनावी मुलाकात होना तो लाजमी है. विपक्षी नेताओं का इन दिनों मिलने-जुलने का दौर जारी है. एक तरफ सपा-बसपा ने बीजेपी का रथ रोकने के लिए हाथ मिला लिया है.
वहीं अब आरजेडी से तेजस्वी यादव ने भी अपना पासा फेंका है और मायावती जी को एडवांस में हैप्पी बर्थडे विश करने बिहार से यूपी चले आए. मायावती के बाद अब उन्होंने अखिलेश यादव से भी मुलाकात की.
Extended warm Birthday greetings in advance to the person who deserves honor because of everything she has achieved in life.
Elders teaches us a ton when we grow up under their guidance. I wish many more years ahead, happiness & success to Honourable Mayawati Ji. Happy Birthday! pic.twitter.com/yNI4afTvF0
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 14, 2019
कांग्रेस ने मोदी-मायावती को लिया आड़े हाथ, गठबंधन को लेकर जताई ये इच्छा
अखिलेश यादव से बातचीत कर मीडिया से भी बात करेंगे. आम चुनावों के मद्देनजर यूपी, बिहार को बेहद अहम माना जाता है और दिल्ली का चुनावी रास्ता इन्हीं दो राज्यों से होकर निकलता है. दो मुख्य प्रदेशों के विपक्षी नेताओं का यूं मुलाकात करना एक नए समीकरण को हवा दे रहा है.
रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक तेजस्वी यादव और मायावती की बातचीत चली. अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा-बसपा के गठबंधन में आरजेडी भी शामिल हो सकती है और बसपा को बिहार में 1-2 सीटों भी दी जा सकती है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव और मायावती ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दरकिनार कर गठबंधन का ऐलान कर दिया है, जबकि बिहार में तेजस्वी यादव कांग्रेस को साथ लेकर महागठबंधन की अगुवाई कर रहे हैं. हालांकि, दोनों राज्यों में इनका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना ही है.
टिकट कटने के डर से बीजेपी के कई सिटिंग सांसद तलाश रहे हैं नया ठिकाना
रविवार को मायावती से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि वे सबसे छोटे हैं इसलिए बड़ों का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से उनको बेहद खुशी मिली है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाएं और कहा कि आज लालू जी जेल में है क्योंकि उन्होंने बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेके.





