Wednesday, April 2, 2025

Akanksha Dubey Suicide Case: पुलिस ने आकांक्षा की दोस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे आत्महत्या की गुत्थी दिन-ब-दिन सुलझने के बजाए और उलझती जा रही है। इस प्रकरण में आरोपित सिंगर समर सिंह जहां पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे अहम सवाल कर रही है। वहीं वाराणसी पुलिस ने अब आकांक्षा दुबे की सहेली अनुराधा सिंह को नोटिस भेजकर मुम्बई से वाराणसी तलब किया है। उन्हें 48 घंटे में वाराणसी आकर पुलिस के सामने पेश होना है।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपने वकील के जरिए पुलिस को अर्जी दी है कि बेटी की सहेली अनुराधा दुबे की भी भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध है। आकांक्षा की सहेली ने उसकी मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार करवाने में जल्दीबाजी दिखाई और उस समय आकांक्षा का दोनों मोबाइल भी उसी के पास था और उस समय किसी परिजन ने फोन किया तो उसने फोन काट दिया। यह पत्रक इस केस के विवेचक को दिया गया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुंबई में रहने वाली आकांक्षा दुबे की सहेली अनुराधा सिंह को नोटिस भेजकर वाराणसी सारनाथ थाने में तलब होने की नोटिस भेजी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles