अखिलेश ने मायावती को दिया झटका,बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद सपा में हुए शामिल !

लखनऊ से राम अवतार उपाध्याय रिपोर्ट

लखनऊ।यूपी में 2022  में होने वाले चुनावी की रणनीति के तहत जोड तोड़ राजनीति शुरु हो गई। दल बदलने का सिलसिला इस कदर तेजी पकडने लगा है  रविवार को समाजवादी पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका तब दिया जब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट (मुरादाबाद) और फिरोजाबाद से पूर्व विधायक  अज़ीम भाई अपने समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल।

किसी भी तरह 2022 में फतह हासिल करनी है,सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. क्यू आर इलियास ने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सन् 2022 के चुनावों की रणनीति पर परस्पर चर्चा हुई। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेगी और बहुमत में जीत के साथ अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने में जुटेगी। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ए सुब्रमनी, सीमा मोहसिन राष्ट्रीय महासचिव, रविशंकर त्रिपाठी उपाध्यक्ष और सिराज तालिब राष्ट्रीय सचिव भी थे।

भाजपा के राज में लोकतंत्र पर संकट, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र पर संकट है। भाजपा ने विकास के मामले पर नकारात्मक एजेंडा अपना रखा है। किसानों और नौजवानों के मुद्दों को समाजवादी सरकार बनने पर समय सीमा में हल किया जाएगा। आदिवासियों को वन का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। डा. क्यू आर इलियास ने कहा कि विकास के काम करने का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। लोग भाजपा की कुनीतियों से तंग है।

सपा में था कानून का राज

 समाजवादी सरकार कानून का राज बहाल करेगी। इससे पहले कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। 

जवान और किसान की जिंदगी संकट में

लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी जरूरत। गांधी जी और शास्त्री जी के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा। भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों पर ही संकट है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles