झांसी में बोले अखिलेश, अगर देश में कोई सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है तो वो भाजपा है

अखिलेश यादव

झांसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में आज गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर देश में कोई सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है तो वो भाजपा है। जो विकास कार्य हमने शुरू किए थे, भाजपा ने उन्हें रोकने का काम किया है। यह सरकार बस जुमलेबाजी करती है।

उन्होंने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह को मजबूत लड़ाका भी बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने सरकार में रहते हुए अपना काम सही तरीके से किया मगर आज केंद्र सरकार की हालत आप सभी जानते हैं। झांसी में सैनिक स्कूल अगर किसी ने बनाया तो वो समाजवादियों ने ही बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते मोदीजी ने कहा कि वो कहते है कि लोगों का जीवन बदल गया। आप मुझे बताइए, इस भाजपा सरकार में, कितना परिवर्तन आया आपके जीवन में।

उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो का वादा किया था। कहां है मेट्रो बताएं। हम भी बैठ लें उस पर। हम समाजवादियों ने वादा किया था कि सरकार में पुन: वापस आए तो झांसी से सिद्धार्थनगर तक एक्सप्रेसवे बनाएंगे। वो भी हमारा ही घोषणा पत्र पढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सेना और पुलिस में युवाओं की भर्ती मेरिट और दौड़ के आधार पर होगी। किसी को भी कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी। अखिलेश ने कहा कि आबादी के हिसाब से जातियों को हक मिलेगा। उन्होंने कन्नौज में हेलिपैड में सांड घुसने के मामले में भी सरकार को घेरा। अखिलेश ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी विकास कार्य को भी गिनाया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के बजाय कांग्रेस की नजर 2022 के चुनाव पर: अखिलेश यादव

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात के कच्छ की खुशहाली की कहानी सुनाकर गए प्रधानमंत्री मोदी ने प्यासे बुंदेलखंड की दुश्वारी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। अखिलेश यादव ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि कुछ ही दिन पहले यहां आए मोदी गुजरात के जलसंकटग्रस्त कच्छ की कहानी सुनाकर गए थे। वह कह रहे थे कि जहां पर कभी लोगों को पानी नहीं मिलता था, अब वहां के लोगों का जीवन बदल गया है लेकिन सचाई यह है कि उन्होंने प्यासे बुंदेलखंड के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि चौकीदार वाली बात बाद में आएगी लेकिन क्या लोग साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी के वादों को भूल गए हैं।

Previous articleयोगी बोले- मुसलमानों का देश के संसाधनों पर पहला हक, तो बाकी कहां जाएंगे
Next articleमायावती के साथ अखिलेश यादव ने भाजपा पर ज्यादा बड़ा आरोप, कहा- निचले स्तर पर उतर आई है बीजेपी