आज अलीगढ़ में दो सभाओं को संबोधित करेंगे अखिलेश, जोर शोर से प्रचार में लगे सपा कार्यकर्ता

अखिलेश

अलीगढ़: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने 11 अप्रैल को होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोक दी है, जिसके मद्देनजर आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दो सभाओं को संबोधित करेंगे।

पहली सभा हाथरस लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इगलास विधानसभा क्षेत्र के नानऊ पैंठ में हाथरस उम्मीदवार के पक्ष में होगी। इसी दिन उनकी दूसरी सभा सिकंदराराऊ क्षेत्र में होगी। सपा, बसपा व रालोद गठबंधन में हाथरस सीट सपा के खाते में गई है। ऐसे में सपा की नजर हाथरस सीट पर ही है।

अभाव कभी असफलता की वजह नहीं होती, सुमित विश्वकर्मा ने मजदूरी कर की पढ़ाई, फिर पास की यूपीएससी परीक्षा

अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सात विधानसभा में से इगलास और छर्रा विधानसभा क्षेत्र हाथरस लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। हाथरस की सीट सपा के खाते में है। ऐसे में 09 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव अलीगढ़ में सभा तो करेंगे लेकिन यह सभा हाथरस उम्मीदवार के पक्ष में होगी।

बागपत में बोले अखिलेश, चुनाव के बाद मठ में ही जाएंगे योगी, कुर्सी पड़ी है खाली

सपा जिलाध्यक्ष, अशोक यादव ने बताया कि 09 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव जिले में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी दोनों सभाएं हाथरस लोकसभा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार के समर्थन में होंगी। अलगीढ़ की दो विधानसभा क्षेत्र हाथरस में पड़ते हैं। सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अलीगढ़-हाथरस दोनों जगह जोरशोर से प्रचार में लगे हुए हैं।