कांग्रेस पर इस अंदाज में अखिलेश का तंज

लखनऊ। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने ही अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा। दरअसल, अखिलेश और आर.एल.डी. नेता जयंत चौधरी ने सीट बंटवारे की जानकारी देने के लिए सपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस के बारे में सवाल किया। इसपर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में शामिल है। हमने उसके लिए दो सीटें (रायबरेली और अमेठी) छोड़ी हैं।

बता दें कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कम से कम 25 सीटें चाहती थी, लेकिन गठबंधन का एलान करते वक्त अखिलेश और मायावती ने उसके लिए दो सीटें छोड़ने का एलान किया था। इतना ही नहीं, मायावती और अखिलेश ने कांग्रेस पर कई आरोप भी लगाए थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस और सपा ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव मिलकर. लड़ा था।