अलकायदा सरगना जवाहिरी ने कहा अमेरिका है रूस-युक्रेन युद्ध का कारण

 SITE नाम की खुफिया समूह ने एक विडियो को बीतें दिनों दुनिया के सामने रखा हैं। SITE एक ऐसा समूह है जो दुनिया के तमाम आतंकी गतिविधियों पर नजर रखता है। इस समुह द्वारा उजागर किए गए विडियो में अलकायदा सरगना जवाहिरी को एक टेबल पर किताबों और बंदूकों के साथ बैठे देखा जा रहा हैं।

 

गौरतलब है जवाहिरी ने इस विडियो के जरिए अमेरिका को रूस युक्रेन युद्ध को कारण बताया हैं। उसका कहना है कि कोरोना महामारी और अपने साथी यूक्रेन को रूस का शिकार बनने के लिए छोड़ने वाला अमेरिका हैं। उसका कहना है कि अमेरिका 9/11 के हमले बाद अमेरिका कमज़ोर हो गया हैं। विडियो में 9/11 हमलों और इसके बाद इराक और अफगानिस्तान में वर्षों तक चले युद्ध का भी जिक्र करता है।

 

इस विडियो के जरिए जवाहिरी ने दुनिया भर के सभी मुस्लिमों से एक साथ आने की अपील किया । दरअसल अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को अमेरिका द्वारा मारे जाने के बाद अलकायदा का कमान जवाहिरी के हाथों में हैं। यह वीडियो ओसामा के 11वीं बरसी पर जारी किया गया हैं। इस विडियो में जवाहिरी ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के खिलाफ जहर उगलता रहा है।

 

गौरतलब है कि अल-जवाहिरी 2011 में अलकायदा का सरगना बना था। उससे पहले तक ओसामा बिन-लादेन इस संगठन की कमान संभाल रहा था। हालांकि, अमेरिका में मोस्ट वॉन्टेड लादेन को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में 2011 में ही मार गिराया गया था। तभी से जवाहिरी ने अलकायदा के सरगना की भूमिका संभाल ली थी। जवाहिरी के ऊपर अभी भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की तरफ से 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम है।

Previous articleसेना की बढ़ी चुनौती , आतंकियों के पास है स्टील टिप और स्टील गोलियां
Next articleमिस्र के सिनाई में हुआ आतंकी हमला , 11 सैनिक हुए शहीद 5 घायल