आलिया के हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज,एक्शन लुक में दिखीं एक्ट्रेस

आलिया के हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज,एक्शन लुक में दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में वह गैल गैडोट के साथ दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद से ही फैंस भी अभिनेत्री के एक्शन लुक को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ‘टुडम: ए नेटफ्लिक्स ग्लोबल फैन इवेंट’ के अवसर पर फर्स्ट लुक रिवील किया गया है।

दरअसल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक साझा किया है। वीडियो में पहले एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में जाते हुए नजर आती है। इसके बाद गैल गैडोट एक्शन करते हुए नजर आती हैं और फिर अभिनेत्री की झलक भी दिखाई जाती है। फिर खूब सारा एक्शन देखने को मिलता है। वीडियो में फर्स्ट लुक के साथ बिहाइंड द सीन भी दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त स्टार कास्ट भी अपने अनुभव साझा कर रही है।