महामिलावट के नेता कश्‍मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं: अमित शाह

समस्तीपुर पहुंचे अमित शाह

बिहार के चुनावी दौरे पर समस्तीपुर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कहा कि महामिलावट के नेता अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करने वालों में हैं। कश्मीर भारत माता का मुकुट है। कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें हमारी जान के ऊपर से जाना होगा, वर्ना कुछ नहीं कर सकते।

समस्तीपुर पहुंचे अमित शाह ने की मोदी की तारीफ

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में मैं घूमा हूं। पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण हर ओर से एक ही नारा सुनाई दे रहा है- मोदी, मोदी, मोदी। 2019 का चुनाव तय करने वाला है कि अगले 5 साल किसकी सरकार होगी। देश में विकास की गति बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी की सरकार होगी या 55 साल तक देश को पिछड़ा रखने वाले महागठबंधन वालों की सरकार होगी। देश में जातिवाद का जहर घोलने वालों की सरकार होगी या भारत माता के जयकारे लगाने वाली भाजपा की सरकार होगी।

उन्होंने कहा कि 23 लाख से ज्यादा गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने ऑपरेशन कराने का काम किया। गरीबों को नया जीवन देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

5 साल में ही मोदी जी ने देश की जनता का भरोसा जीता है। करीब 7 करोड़ गरीब महिलाओं के घर में गैस का सिलेंडर देना, करीब 2.5 करोड़ लोगों को घर देना, करीब 2.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाना, 8 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।

देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। 10 वर्ष तक कांग्रेस, लालू, राबड़ी की सरकार थी, देश के अंदर पाकिस्तान के आतंकवादी घुसते रहते थें, जवानों के सर काटके ले जाते थे, हम आज तक उसको नहीं भूलते हैं।

मनमोहन सिंह उफ्फ तक नहीं करते थे, उनमें हिम्मत नहीं थी जवानों के खून का बदला लेने के लिए। एयर स्ट्राइक के बाद बड़ा परिवर्तन हुआ। पहले दुनिया के दो ही देश थे, जो अपने जवानों के खून का बदला लेने वाले थे। एक अमेरिका और दूसरा इजरायल। इन देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का जोड़ने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है।

Previous articleईवीएम पर फिर बवाल शुरू, 21 विपक्षी पार्टियां पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Next articleवरुण धवन के बर्थडे पर उनकी ‘स्ट्रीट डांसर’ ने दिया ये गिफ्ट