होली पर कोरोना का ग्रहण, पीएम के बाद शाह ने बनाई रंगों से दूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्ड के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह ने होली से दूरी बना ली है।अमित शाह ने ट्वीट किया कि हम भारतीयों के लिए होली बहुत ही महत्तवपूर्ण त्यौहार है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मैं सभी से सार्वजनिक समारोहों से बचने और अपनी और अपने परिवार की अच्छी देखभाल करने की भी अपील करता हूं।

तो वहीं पीएम मोदी ने भी इस बार होली मिलन समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल किसी भी होली मिलन कार्यक्रम समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्वीट किया है… दुनिया भर के विशेषज्ञों ने COVID-19 उपन्यास कोरोनावायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को कम करने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बार होली से दूरी बनाने का मन बना लिया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि दुनिया COVID-19 कोरोना वायरस से जूझ रही है।Lतमाम देश और चिकित्सा अधिकारी मिलकर इसे रोकना का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में ध्यान में रखते हुए, इस साल, मैं न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन का आयोजन करूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।

बता दें पिछले दिनों चीन में कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब इस वायरस का कहर चीन से होता हुआ पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत में भी इसके मरीज मिले है। जिसके बाद से देश में दहशत का माहौल है।