आशिकी के चक्कर में खुद को क्यों बर्बाद कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार कहे जाने वाले अर्जुन कपूर के आशिकी के नए नए किस्से तो अक्सर ही सुनने को मिलते हैं, लेकिन इसके चक्कर में अपनी फिटनेस पर क्यों नहीं ध्यान दे रहे अर्जुन?

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के ये अर्जुन, महाभारत वाले अर्जुन से बिल्कुल अलग हैं, क्योंकि इनका ध्यान तो अपने लक्ष्य पर टिकता ही नहीं. तभी तो टू स्टेट्स, इश्कजादे और की एंड का जैसी अच्छी फ़िल्में करने के बावजूद भी ये अपना कोई खासा स्थान नहीं बना पाए हैं.

अर्जुन की अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म को ‘भारत’ की पापुलरिटी ने कहीं पीछे छोड़ दिया है, जबकि ‘भारत’ के आने में अभी लगभग डेढ़ महीने का वक्त बाकी है.

ये अपनी बॉडी की वजह से काफी ट्रोल किये जा रहे हैं. इंडियाज मोस्ट वांटेड के टीजर पर एक यूजर ने कमेन्ट किया कि टीजर तब तक बहुत रोचक है, जब तक अर्जुन कपूर का भीमकाय शरीर सामने नहीं आता.

अर्जुन कपूर

अपनी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन का ज्यादा ध्यान मलाइका अरोड़ा पर है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाईका प्री मैरिटल चेकअप के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में गए थे.

दरअसल पिछले साल से ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं. हालांकि दोनों सितारों ने अब तक इस बात पर चुप्पी साध रखी है.

मलाइका से पहले अर्जुन का नाम सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा था. बताया जा रहा है कि मलाइका के आने के बाद अर्जुन और आथिया के बीच दूरियां आ गयीं.

खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक एक शादी करने वाले हैं.

Previous articleभाजपा नेता पर जूता फेंकने वाले शक्ति भार्गव का है विवादों से पुराना नाता
Next articleटाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी समेत तीन भारतीय