अरविंद केजरीवाल ने संभाला पदभार, मंत्रालयों का हुआ बंटवारा

दिल्ली की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज़ होने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई भी मंत्रालय नहीं रखा है। पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया इस कार्यकाल में भी डेप्युटी सीएम रहेंगे और उनके पास पहले की तरह शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी।ॉ

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की पिछली सरकार में ग्रामीण विकास और रोजगार मंत्री रहे बाबरपुर से विधायक को इस बार पर्यावरण मंत्रालय का पदभार दिया गया है। साथ ही शकूरबस्ती से विधायक सत्येंद्र जैन को जल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की पिछली सरकार में यह विभाग अरविंद केजरीवाल के पास था और सत्येंद्र जैन पिछली सरकार में स्वास्थय मंत्रालय की जिम्मेदारी देख रहे थे।

वहीं महिला और बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी राजेंद्र गौतम को सौंपी गई है। यह मंत्रालय पहले पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया देख रहे थे। अन्य विभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सत्येंद्र जैन के पास महत्तवपूर्ण लोक निर्माण विभाग, स्वास्थय, बिजली और शहरी विकास विभागों के अलावा अब दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार भी रहेगा।

सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत , गोपाल राय, इमरान और मनीष सिसोदिया ने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। सभी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। केजरीवाल कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई है। बल्लीमारान सीट से जीते इमरान हुसैन पिछली सरकार में खाद्य मंत्री रहे हैं।

वहीं, महिला व बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को दी गई है। यह मंत्रालय पहले पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया देख रहे थे। सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि अन्य विभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सत्येंद्र जैन के पास महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास विभागों के अलावा अब दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार भी रहेगा।