नामांकन कराने गए बाबा रामदेव करने लगे अनुलोम-विलोम, मोदी के लिए कही ये बात

बाबा रामदेव

जयपुर: योग गुरु बाबा रामदेव को आपने टीवी चैनल्स से लेकर रिएलिटी शो तक में कई जगहों पर योगा करते देखा होगा. लेकिन इस बार उन्होंने एक प्रत्याशी के नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर रूम में अनुलोम-विलोम करना शुरु कर दिया. बाबा रामदेव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नामांकन में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे.

उत्तराखंड में तेज हवा और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

बता दें, केंद्रीय मंत्री राठौड़ राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने आज यहां से नामांकन दाखिल कर दिया है. इसै दौरान बाबा रामदेव भी उनका समर्थन करने के लिए मौजूद थे. इसके बाद बाबा रामदेव वहां मौजूद सभी अधिकारियों के सामने ही रिटर्निंग अफसर के कमरे में ही अनुलोम-विलोम करने लगे.

इस दौरान बाबा रामदेव ने राज्यवर्धन राठौड़ की जीत की कामना भी की. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि दुनिया की दुश्मन ताकतें मोदी जी को देखना नहीं चाहती हैं और नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जैसे हैं बाकी सब बौने हैं.