रूस ने 500 अमरीकियों पर लगाया बैन, बराक ओबामा का भी नाम शामिल

रूस ने  500 अमरीकियों पर लगाया बैन, बराक ओबामा का भी नाम शामिल

रूस ने अमरीका के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए 500 अमरीकियों पर बैन लगा दिया है। रूस के इस फैसले के बाद ये 500 अमरीकी रूस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनमें अमरीका के पूर्व दो बार के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हैं।

रूस द्वारा बराक ओबामा समेत 500 अमरीकियों पर प्रतिबंध लगाने की वजह अमरीका का ऐसा कदम है जिससे अब तक रूस को काफी नुकसान हुआ है। जब से रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक अमरीका कई बार रूस और रूस के प्रभावी लोगों के खिलाफ कई प्रतिबंध लगा चुका है। हाल ही में अमरीका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीका के रूस पर प्रतिबंध लगाने के कदम को देखते हुए दूसरे कई देशों ने भी रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं।

इन प्रतिबंधों से रूस को आर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसी वजह से रूस ने अब ओबामा समेत 500 पर प्रतिबंध लगते हुए रूस में इनके प्रवेश को बैन कर दिया है।

बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमरीका और रूस के संबंधों में काफी खटास आ गई है। इस युद्ध में अमरीका शुरू से यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है और लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। अमरीकी मदद से यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी के सामने डटी हुई है। जिसकी वजह से रूस ने अमरीका के खिलाफ ये बड़ा फैसला लिया है।

Previous articleपुलिसवालों को ड्यूटी के दौरान नहीं बनाना है रील-वीडियो, जा सकती है नौकरी
Next articleऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ब्रायन बूथ की मौत