बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से की बात, कहा -भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया की नजर

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से की बात, कहा -भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया की नजर

Budget 2023: आज से संसद का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। शुरू में ही इकोनॉमिक सेक्टर के जिनकी आवाज की मान्यता होती है। वैसी आवाज चारों तरफ से पॉजिटिव मैसेज लेकर आ रही है।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज उमंग की आवाज लेकर आ रही है। आज एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  आज पहली संयुक्त सदन को वो संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अहम मौका है। दूर सुदूर जंगलों जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। न केवल सांसदो बल्कि आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि भारत के राष्ट्रपति जी का आज पहला संबोधन हो रहा है।

साथ ही पीएम ने कहा कि सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी लेकिन तबदीर भी तो होनी चाहिए। मुझे भरोसा है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा और देश का काम निकलेगा।