बेंगलुरू: एयरो इंडिया शो में अचानक लगी आग, करीब 100 गाड़ियां जलकर खाक

बेंगलुरू: बेंगलुरु में चल रहे एरो इंडिया शो के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. यहां अचानक पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई. इस दुर्घटना में करीब 100 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. आग के बाद काला धुंआ दूर-दूर तक देखा गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

बता दें कि चार दिन के अंदर एरो इंडिया शो में दो बड़े हादसे हुए हैं. पहला हादसा शो शुरू होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को हुआ था, जब प्रैक्टिस के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए थे. हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी. शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ. कई कारें एक साथ जल उठीं. जहां आग लगी है वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर रनवे है. बताया जा रहा है कि सूखी खास की वजह से आग लगी है.